आकाश उपाध्याय @ आलीराजपुर प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी परंपरागत तरीके व हर्षोउल्लास से भगोरिया पर्व आदिवासी समाज मे मनाया जा रहा है । इसी बीच पहले भगोरिया वालपुर में एक शर्मशार करने वाली घटना हुई । एक वायरल वीडियो अनुसार वालपुर में कुछ शरारती तत्व दो आदिवासी युवती के साथ छेड़खानी एवं अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे हैं जिसको लेकर क्षेत्र में काफी रोष व्याप्त है । इस घटना ओर वाइरल वीडियो को लेकर कांग्रेस के महेश पटेल ने इस घटना की घोर निंदा की है । पटेल ने हमारे संवाददाता को बताया कि हमारे समाज की बहन बेटियों के साथ वालपुर में जो घटना घटित हुई है मैं उसकी घोर निंदा करता हूं साथ ही जो भी इन आरोपियों की सूचना पुलिस को देगा या इन्हें पकड़ आएगा उसे मेरी ओर से 11000 रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा । पटेल ने पुलिस विभाग से भी अपील की है की इन शरारती तत्वों को पकड़ कर इनका भरे बाजार में जुलूस निकाला जाए इसके लिए पूरा आदिवासी समाज पुलिस विभाग का समर्थन करेगा । Post navigation नानपुर और उमराली भगोरिया में विधायक मुकेश पटेल और युवा नेता पुष्पराज पटेल ने जमाया रंग गोली से घालय युवक की पांच दिन बाद बडौदा में इलाज के दौरान मौत