झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- आज बेटियां बेटों से बढक़र कार्य कर रही है देश का नाम रोशन कर रही है। हमें उन्हें बचाने के साथ ही उनकी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना है, ताकि वे कुल के साथ साथ अपने क्षेत्र का नाम भी रोशन कर सकें। बालिकाओं को सही शिक्षा, संस्कार और नैतिक समर्थन मिले तो नि:संदेह बेटियां समाज, देश व परिवार का नाम रोशन करेगी। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव सम्मेलन के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नप अध्यक्ष मनोहरलाल भटेवरा ने यह बात कहीं. कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट, भाजपा नगर मंडल अध्यब कीर्तिश चाणोदिया और अभिभाषक बलदेवसिंह राठौर उपस्थित थे। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष मथूरी मूलचंद्र निनामा ने की। सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्र्यापण किया। स्वागत भाषण प्राचार्य योगेंद्र प्रसाद ने दिया। रंगारंग प्रस्तुतियां दी- कार्यक्रम में बालिकाओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर खूब दाद बटोरी इसके पश्चात अतिथियों से पुरस्कार वितरण करवाया गया। प्राचार्य प्रसाद ने हर कलाकार समूह को नगद पुरस्कार दे कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विज्ञान प्रदर्शनी,रांगोली प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। संचालन वरिष्ठ शिक्षिका लता असोलिया ने किया। आभार प्राचार्य योगेंद्र प्रसाद ने माना। Post navigation दाहोद के गौरक्षको ने मध्यप्रदेश से गुजरात लाये जा रहे 14 गौवंश के साथ 3 आरोपियो को धरदबोचा, एक गाय की मौत शॉर्ट सर्किट से कपास के गोडाउन में लगी आग