आकाश उपाध्याय@जोबट वार्ड क्रमांक 13 के लिए पार्षद पद के उपचुनाव में कांग्रेस के सिमरोन बामनिया ने जीत दर्ज की। बामनिया ने भाजपा के चेतन बघेल को 48 वोट से हराया। बुधवार सुबह 9:00 बजे मतगणना की गई इसमें सिमरोन बामनिया को 264 मत मिले। जबकि नजदीकी प्रतिद्वंद्वी भाजपा के चेतन बघेल को 214 वोट मिले। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार राजा भैया को 16 वोट मिले। नोटा को 4 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस समर्थित सिमरोन की जीत के बाद समर्थकों ने जुलूस निकाला। नए पार्षद का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। Post navigation महाविद्यालय का छात्र राज्य स्तरीय रासेयो नेतृत्व प्रशिक्षण के लिए चयनित हुआ दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन, इस टीम ने जीत दर्ज की