जितेंद्र वर्मा, जोबट रक्तदान शिविर का आयोजन जिसमें 45 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ रक्तदान समिति के सदस्य कपिल राठौड़ ने बताया कि वरिष्ठ माताजी नेत्रदानी स्व गट्टू जीजी वाणी के पगड़ी कार्यक्रम में श्रद्धांजलि स्वरुप रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल ब्लड बैंक अलीराजपुर स्टॉफ द्वारा शासन के के नियमों का पालन करते हुए किया गया जिसमें परिवार के सदस्यों सहित 45 लोगों ने अपना अमूल्य रक्तदान किया जिसमें मातृशक्ति की अहम भूमिका रही कुल 28 मातृशक्ति ने रक्तदान किया तथा 17 पुरुष ने रक्तदान किया। अधिकतर मातृशक्तियो ने पूरे उत्साह से पहली बार रक्तदान किया , आयोजन में रक्तदान जिला अस्पताल अलीराजपुर ब्लड बैंक ,ब्लड डोनेशन ग्रुप जोबट, वाणी समाज, युवा वाणी समाज जोबट, वाणी मातृशक्तियो का विशेष सहयोग रहा रक्तदुतसमिति सदस्य अश्विनजी नागर ने बताया आये दिन विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों को जिला अस्पताल अलीराजपुर में रक्त की बहुत आवश्यकता होती रहती है रक्त की कमी के कारण मरीजों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। समाज के रक्तदुत कपिल राठौर ने पगड़ी रस्म में पीड़ित मानवता सेवार्थ के लिए परिवार को इस आयोजन करने के लिए प्रेरित किया। शिविर में विशेष रहा की 63वर्षीय श्री लेखराज जी महाजन जोबट ने भी जीवन में 9 वी बार रक्तदान किया। बता दें यह अलीराजपुर जिले में पगड़ी रस्म में 61वा रक्तदान शिविर आयोजित हुआ है जिसमें अलीराजपुर जिले में वाणी समाज का 8वा रक्तदान शिविर है जो पगड़ी रस्म में स्मृति स्वरूप आयोजित किया गया। स्व गट्टू जीजी वाणी के परिवारजनों ने सभी रक्त दाताओं का आभार व्यक्त किया एवं प्रशस्ति पत्र व उपहार से सम्मानित किया। कार्यक्रम में आए सभी लोगों से रक्तदान एवं नेत्रदान करने का आह्वान एवं निवेदन किया गया। Post navigation बस स्टैंड से युवक का मोबाइल उठाकर ले भागे बदमाश बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का विरोध, हिंदू महासभा ने सौंपा ज्ञापन