पियुष चंदेल @ अलीराजपुर एक युवक फैजान कुरैशी पर उकसाने वाली ; भड़काने वाली ओर शहर के सांप्रदायिक सोहाद्र को बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुऐ समस्त हिंदू समाज की ओर से एक ज्ञापन आज अलीराजपुर के कोतवाली प्रभारी को सोंपा गया ..ज्ञापन मे आरोप लगाया गया है कि युवक फैजान कुरैशी ने अपने WhatsApp स्टेटस मे आपत्तिजनक वीडियो ओर फोटो के साथ स्टेटस लगाये है जिससे शहर के सांप्रदायिक सोहाद्र पर फर्क पडता है तथा उसका यह कंटेट शहर मे तनाव पैदा कर सकता है युवक पर पूर्व मे भी इसी तरह के कंटेट के जरिऐ शहर का माहोल खराब करने की कोशिश का आरोप ज्ञापन मे लगाते हुऐ युवक पर एफआईआर दर्ज करने ओर रासुका के तहत उसे निरुध करने की मांग की गयी है ..ज्ञापन देने आये लोगो की अगुवाई कर रहे गणपतलाल गुप्ता ने कहा कि हम थाना परिसर मे कारवाई होने तक डटे रहेंगे । इस संबध मे अलीराजपुर टीआई दिनेश सोलंकी ने बताया कि मामले मे एफआईआर दर्ज की जायेगी ..किसी को भी शहर की फिजा बिगाड़ने का अधिकार पुलिस नही देगी । Post navigation बीएसएनएल टॉवर की बैटरियां चुराते रंगे हाथ चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे दिव्यांग युवती सुसाइड केस : युवक पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार ; युवक द्वारा डिलिट किये गये मेसेज बैकअप करवायेगी पुलिस