सुनील खेड़े @ जोबट

जोबट – नगर के वरिष्ठ पत्रकार स्व0 श्री दिनेश उपाध्याय के 65वी जयन्ति पर प्रेस क्लब जोबट के सभी सदस्यो ने नर्मदा नगर कॉलोनी में स्थित वृद्धाश्रम में वहा सभी वृद्धजनों को फलो की टोकरीया वितरित की । प्रेस क्लब अध्यक्ष सुनिल जोशी ने बताया की हमारे वरिष्ठ पत्रकार स्व0 श्री दिनेश उपाध्याय जिन्हे हम दादा से संबोधिंत करते थे हमेशा ही हमारे आर्दश व मार्गदर्शक रहे है । आज भलेहि वो हमारे बीच नही है लेकिन उनका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ है । उनके जन्मदिन पर श्रृद्धांजली स्वरूप प्रेस क्लब द्वारा हर प्रकार के मौसमी फलो की टोकरीया बनाकर वितरण कि । स्व0 श्री उपाध्याय के पुत्र पत्रकार आकाश उपाध्याय ने बताया की काफी समय से सभी पत्रकार साथीयो ने इच्छा व्यक्त की थी की पिताश्री का जन्मदिन किसी प्रकार का पुण्य कार्य कर मनाया जायेे, पिताश्री का व्यवहार हमेशा से ही सेवा का रहा है है तो मेरे द्वारा वृद्धाश्रम में बुजुर्गो को फल वितरण कर जन्मदिवस मनाने की बात रखी गई जिसे सभी पत्रकार साथीयों ने सहर्ष स्वीकार कर आज उनके जन्मदिन पर फलो का वितरण कर सेवालाभ लिया ।

प्रेस क्लब के पुुर्व अध्यक्ष मनीष जोशी ने बताया की दादा हमारे मार्गदर्शक होने के साथ हमारे पिता समान थे उनकी लेखनी का हर कोई प्रेमी रहा है समय समय पर वे हमे पत्रकारिता के गुर सिखाते रहे है । आपने बताया की स्व0 श्री उपाध्याय का जन्म 02 मार्च 1957 में हुआ था और वे लगभग 45 वर्षो तक पत्रकारिता क्षेत्र में रहे । पत्रकारिता के अलावा वे सामाजिक व धार्मिक स्तर पर भी अपनी उपस्थित दर्ज करवाते थे । चुंकी वे धार्मिक रहे है तो कई पीडित परिवारो को गृह शांति हेतु त्रम्बकेश्वर जाकर पुजा करने हेतु प्रेरित करते थे या स्वंय साथ जाकर करवाते थे । फल वितरण के इस कार्यक्रम में पत्रकार मनीष जोशी, सुनिल जोशी, संजय सोमानी, नरेन्द्र जैन, आकाश उपाध्याय, संजय टवली, राजेश डुडवे, सोनु सालवी, जितेन्द्र वर्मा, संजय वाणी, रितेश आगाल के साथ लल्ला श्रीवास्तव व विमल सोलंकी उपस्थित रहे । संस्था के आशुतोष भाई ने वृद्धजनो को दिये उपहार पर प्रेस क्लब का आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *