पियुष चन्देल, अलीराजपुर आलीराजपुर के स्थानीय असाड़ा राजपूत समाज के पूर्व समाज भवन प्रभारी वयोवृद्ध समाजसेवी सज्जनसिंह परिहार (84) का निधन होने पर अंत्येष्टि विश्राम घाट मुक्ति धाम पर की गई। वे लविन्द्रसिंह, देवेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, गिरीशसिंह परिहार के पिता व एडवोकेट श्रीमती उमा परिहार व अशोक सिंह सोलंकी के ससुर थे। दिवंगत श्री सज्जनसिंह परिहार (ठिकाना घोंगसा) को विधायक मुकेश पटेल, पूर्व विधायक नागर सिंह चौहान, समाज अध्यक्ष राजेशसिंह जे वाघेला, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह राठौर, हेमंतसिंह सिसोदिया, वरिष्ठ भैरूसिंह चौहान, समाज के पदाधिकारी उमेश सिंह वर्मा कछवाहा , सरदार सिंह चौहान आदि गणमान्य नागरिकों, विभिन्न समाजजनों सहित गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश के राजपूत समाजजनों व ग्रामीणजनों ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा सामाजिक व धार्मिक क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान की सराहना की गई । वे आजीवन सामाजिक संस्कारों व संस्कृति परम्परा के पुरोधा के रूप में अग्रणी थे । Post navigation जहीर मुगल बने ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष उदयगढ़ क्षेत्र के नेताओं ने की कांतिलाल भूरिया को टिकट देने की मांग