शान ठाकुर पेटलावद मध्य प्रदेश में वन अधिकार कानून एवं पेसा एक्ट का प्रभावी क्रियान्वयन करने के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जिनके सदस्यों का समीक्षा एवं निरीक्षण स्वरूप भ्रमण झाबुआ में 21 जुलाई से 23 जुलाई तक होगा। जिसमें कई पहलुओं पर सदस्यों द्वारा विभागीय बैठक एवं ग्राम भ्रमण तथा आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। झाबुआ जिले में सामुदायिक वन अधिकार एवं व्यक्तिगत वन अधिकार दावों के प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की जाएगी। तथा पेसा एक्ट के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं एवं चुनौतियां के संबंध में भी विस्तृत चर्चाएं की जाएगी तथा ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं जानी जाएगी। Post navigation हरदा प्रकरण को लेकर झाबुआ में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया जाएगा ज्ञापन कलेक्टर के निर्देश पर पेटलावद में बीआरसी ने MDM समूह अध्य्क्ष-सचिवो की ली बैठक