अलीराजपुर लाइव के लिए बरझर से इरशाद खान की रिपोर्ट- बरझर जिला लोक कल्याण शिविर का आयोजन मेला ग्राउंड में आयोजित किया गया । इस शिविर से प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को शिविर की सूचना नहीं दिए जाने के कारण नाम मात्र ही ग्राम पहुंच पाए, जिसका लाभ आज ग्रामीण नही ले पाए। मुख्य अतिथि जोबट विधायक माधौसिह डावर व जिला अध्यक्ष राकेश जअग्रवाल ने महात्मा गांधी के चित्र पर दीप प्रजलित कर शिविर का शुभारंभ किया। एडीएम सुरेशचन्द वर्मा व तहसीलदार दर्शनीसिंह भी मौजूद थे। क्षेत्रीय विधायक माधौसिंह डावर ने शासन से मिलने वाली योजना की जानकारी दी। शिविर में जनपद पंचायत सीईओ ब्रजेश पटेल, जनपद अध्यक्ष कमना बाई, उपाध्याय गोपाल चौहान, सरपंच सेजल बारिया, उप सरपंच हिमसिंह बारिया व नाम मात्र के ग्रामीण मौजूद थे। शिविर में महिला बाल विकास वन विभाग सहकारी संस्थाएं राजस्व विभाग आजिवीका मिशन व पंचायत सचिव व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही कार्यक्रम का संचालन महेन्द गुप्ता ने किया। Post navigation जानकीबाई के पगड़ी रस्म कार्यक्रम समाजजनों ने किया 31 यूनिट रक्तदान नोटबंदी की पहली वर्षगांठ पर कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका