झाबुआ Live डेस्क आज दोपहर राणापुर में लोकायुक्त पुलिस के द्वारा ₹ 2000 लेते रंगे हाथों पकडा गया पटवारी ” प्रमोद सोनी ” को जब गिरधावर आफिस से ” पुलिस थाने ” लाया गया तो पटवारी प्रमोद सोनी हाथ जोडकर लोकायुक्त पुलिस के अधिकारियों के सामने गिडगिडाने लगा । मगर लोकायुक्त पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी ओर कारवाई पुलिस करती रही । अब इस पटवारी के कारनामे सामने आ रहे है बताया जाता है कि इस पटवारी की भूमिका राणापुर स्थित एक कथित कालेज मे है जो भी कागजों पर चलना बताया जाता है । इसके अलावा आरोप है कि इस पटवारी ने अपने अपने हल्के में कई जमीनो की हेराफेरी भी की है साथ ही एक पेट्रोल पंप को भी बिना डायवज॔न के अनुमति में भी इस पटवारी की भूमिका को लेकर चर्चा है वहीं कलेक्टर आशीष सक्सेना ने झाबुआ लाइव को बताया कि अगले एक दो दिन मे इस पटवारी को निलंबित कर दिया जायेगा । Post navigation 10 अप्रैल भारत बंद को लेकर एसडीएम ने पुलिस चौकी पर सुरक्षा समिति की ली बैठक पिक अप चालक ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर