इरशाद खान, बरझर चंद्रशेखर आजाद नगर पुलिस थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी बरझर में गत रात्रि मदन कानिया मावी के मकान मे बदमाश मकान की दीवार में सेंधमारी घर में घुसकर परिजनों पर धारदार हत्यारा गर्दन में रखकर मवेशी निकालकर ले जाने को लेकर थाना प्रभारी देर शाम बरझर पहुंचकर घटना स्थल पर पहुंचे। परिजनों से हुई चोरी की वारदात की जानकारी ली। साथ ही पुलिस चौकी पर मात्र दो के स्टाफ की कमी को स्वीकार किया। थाना प्रभारी पीके मुवेल ने हुई वारदात के पुलिस चौकी पर एक जवान रात्री में ही पहुंचाने की व्यवस्था की। साथ ही थाना प्रभारी ने चौकी प्रभारी से ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक लेने सहित अपने अपना घरों के आगे व पीछे लाइट जलाने को कहा साथ ही जो लोग सक्षम है। वह लोग सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए सुझाव दिया। साथ ही कहा कि पुलिस तो आप लोगो के लिए गश्त में कोई कसर नहीं बाकी रखेगी परन्तु आप लोगों की भी पुलिस को सहयोग की अपेक्षा है। Post navigation सामाजिक संगठनों ने किया आर्मी ऑफिसर कर्नल विकास कोल्हे का सम्मान नगर को शहीद टंट्या मामा की मूर्ति स्थापना की सौगात, नगर पालिका ने निभाया अपना वादा