अलीराजपुर Live के लिए “जोबट ” से सुनील खेडे की EXCLUSIVE वीडियो रिपोर्ट https://youtu.be/1DE3HMRKIMY अलीराजपुर जिले के जोबट थाने के ” डेकाकुंड ” गांव के समीप पुलिस के एक हेड कांस्टेबल अरविंद सेन ( 32 ) साल की लुटेरो द्वारा जघन्य हत्या कर दी गयी है पुलिस ने मामला दर्ज कर रात मे ही सघन जांच शुरु कर दी है । पुलिस सुत्रो के अनुसार बोरी पुलिस थाने पर पदस्थ हेड कांस्टेबल ” अरविंद कुमार ” अपनी वर्दी मे थे ओर अपनी बाइक पर जोबट रोड पर जा रहे थे तभी डेकाकुंड के समीप उन्होंने देखा कि रोड पर कुछ बदमाश एक ट्रेक्टर चालक को रोककर उससे मारपीट कर रहे है ओर छीना-झपटी की कोशिश कर रहे है इस पर उन्होंने रुककर इस छीना झपटी का विरोध किया तो लुटेरो ने अरविंद पर हमला कर दिया ओर इसी बीच ट्रेक्टर चालक वहां से भाग निकला । लेकिन बदमाशो ने साइड मे ले जाकर अरविंद की पत्थरों से कुचलकर जघन्य हत्या कर दी । सूचना मिलने पर एसपी विपुल श्रीवास्तव सहित आला अधिकारी मोकै पर पहुंचे ओर एफएसएल की टीम भी बुलवाई गयी है जिले भर की पुलिस इलाके मे तैनात की गयी है ओर पुलिस दबिश दे रही है । ज्ञात हुआ है कि बदमाशो द्वारा ट्रेक्टर चालक के पहले एक मारुती वैन को भी निशाना बनाया था उसके कांच फोड दिए थे लेकिन वैन का चालक वहां से बचकर भाग निकला ओर अरविंद अपनी पुलिस की ड्यूटी निभाते हुए मोत का शिकार हुए । Post navigation बाबा साहब अम्बेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किए बीती रात फिर नाइट विजन कैमरै मे कैद हुआ ” टाइगर” ; आज कर सकता है नया शिकार