झाबुआ लाइव के लिए उमरकोट से सरफराज खान की रिपोर्ट झकनावदा के समीप उमरकोट ग्राम पंचायत से 4 किलोमीटर दूर पर एक ओर लूट को अज्ञात लुटेरो ने अंजाम दिया। कुछ दिनों पूर्व उमरकोट ग्रामीण बैंक के मैनेजर हरिलाल हटीला से दिन में ही लूट की वारदात हुई थी, जिसका आज तक कोई पता ही नहीं चल पाया और बीते रात्रि करीब 11 बजे लगभग फिर से लूट कानाकुआं ग्राम के मानसिंग बिलावल और उनके बेटे अर्जुनसिंह बिलावल से कुछ पैसे और कानाबाई पति मानसिंग बिलावल के साथ लुटेरों ने लूट का अंजाम दिया। ग्राम दुधी के समीप हनुमान मंदिर के पास रोड का कार्य चल रहा है, जिसके कारण रोड में सकरा है रोड पर पत्थर रखकर लूट की गई जिसमें लूट में एक सोने का मंगल सूत्र और चेन एवं चांदी का कडा ले गए। चौकी प्रआर नरेंद्र परमार ने कहा कि पुलिस ने एफआईआर कर जांच में जुटी है। Post navigation श्रीदेवी के निधन से उनके फैन को लगा झटका भगोरिया के उल्लास में डूबे ग्रामीण, कांग्रेस-भाजपा ने निकाली गेर