can-stock-photo_csp9693002 (1) झाबुआ। कलेक्टर डाॅ.अरूणा गुप्ता के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में मप्र शासन वाण्ज्यि उद्योग एवं रोजगार विभाग के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री जिला स्वरोजगार योजनाओं एवं अन्य विभागों द्वारा संचालित हितग्राही मूलक योजनाओं के सम्मेलन के साथ में जिले के बेरोजगार आवेदकों को निजी संस्थानो में रोजगार का लाभ दिलाने 30 दिसम्बर को रोजगार मेले का आयोजन उत्कृष्ट मैदान बस स्टैंड के पास झाबुआ में 10.30 बजे से सायं 3 बजे तक होगा। आवेदक अपने साथ शैक्षणिक योग्यताओं की अंकसूची, रोजगार कार्यालय का पंजीयन जाति एवं मूल निवासी के प्रमाण पत्रों की छायाप्रति एवं पासपोर्ट साइज फोटो, वोटर आई डी, आधार कार्ड, राशन कार्ड लेकर रोजगार मेले का लाभ उठा सकते है। इस रोजगार मेले में ओद्योगिक संस्थान द्वारा लगभग 300-400 आवेदकों की भर्ती संस्थान के मापदंडों के अनुसार की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *