राणापुर। लोकायुक्त इंदौर की टीम ने राणापुर में एक सब इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। सब इंजीनियर देवेंद्र सिंह ठाकुर ने पंचायत में निर्माण कार्य कराने के लिए ग्राम पंचायत कुंदनपुर कांकरादरा के सचिव कल्याणसिंह पिता दलसिंह मच्छार से 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत सचिव ने लोकायुक्त से की थी। गुरुवार दोपहर जनपद पंचायत राणापुर कार्यालय में सब इंजीनियर देवेंद्र सिंह को रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। राणापुर थाने पर ले जाकर लोकायुक्त टीम कार्रवाई कर रही है। Post navigation घर के बाहर से दरवाजा बंद कर मोटरसाइकिल चुरा ले गए बदमाश नगर पालिका परिषद झाबुआ के नाम निर्देशन पत्र की वापसी का समय हुआ खत्म, देखिए किस वार्ड से कितने प्रत्याशी हैं चुनावी मैदान में..