पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- सारंगी से रतलाम सडक़ मार्ग वाहन चालको और राहगीरों के लिए सडक़ की उखड़ी गिट्टी व बड़े बड़े गड्ढे परेशानी एवं दुर्घटनाओं का सबब बन रही है। पेटलावद से रतलाम मार्ग व्हाया सारंगी से मांडन मठमठ रोड सारंगी से करीब 6 किमी सडक़ मार्ग की इतनी दुर्दशा हो गई जिसे देखने का साहस विभागीय अधिकारी नहीं कर पा रहे है, एक तरफ सरकार सडक़ मार्ग से गांवों को जोडऩे के प्रयास कर रही है, पर इस क्षेत्र में उखड़ी जर्जर सडक़ वाहनों की टूट फूट राहगीरों की दोपहिया वाहन घटनाओं को नजरअंदाज कर आंख मूंदकर विभागीय अधिकारी बैठे है। इस रुट में यात्री वाहन के साथ छोटे बड़े वाहनों का आने जाने का सीधा मार्ग है। तहसील यात्री बस चालक संघ के अध्यक्ष नरेंद्र राठौर, उपाध्यक्ष जयंतीलाल पंडित, राजू राठौड़, मांगीलाल, पुष्पेंद्रसिंह, संतोष, विनोद राठौड़ आदि ने मार्ग सुधारने की बात कहीं अन्यथा मजबूर होकर इस रुट पर वाहनों को रोककर विभाग अधिकारियों को अवगत कराएंगे। Post navigation राष्ट्रीय पक्षी की मौत के क्षुब्ध मयूर मंच मोर संरक्षण के लिए 14 को सौंपेगा ज्ञापन आम लोगों को दी 108 एमरजेंसी वाहन की जानकारी