जितेंद्र वर्मा, जोबट अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई – जोबट ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाई, जिसमें मुख्य अतिथि जिला संयोजक मदन डावर, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आकाश डुडवे, जोबट नगर मंत्री पवन सिसोदिया, आलीराजपुर कार्यालय मंत्री यश जी चौहान, क्रिश चौहान, मनिषा बघेल अनिता पडियार, प्रवीन भयड़िया, महेश भूरिया, लविन तोमर, भुवान भूरिया, संजय डुडवे जैसे अन्य कार्यकर्ता व उमावि के प्राचार्य अरविन्द बघेल एवं विद्यालय के सारे शिक्षक गण भी मौजूद रहे विद्यालय में 400 से अधिक संख्या में छात्र-छात्राऐ उपस्थित रहे ! शोभायात्रा उमावि जोबट से प्रारंभ करते हुए जोबट नगर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी की मूर्ति से होते हुए पूरे नगर का भ्रमण कर पुनः विद्यालय पर समापन किया गया। Post navigation कार पलटने से युवक की मौत, पढ़िए कहां हुआ हादसा कार और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, एक घायल