उदयगढ़। उदयगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन गुड़ी पड़वा हिन्दू नववर्ष पर सम्पन्न हुआ। एकत्रिकरण पुलिस थाना के पास हुआ। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार के जन्मदिवस पर आद्य सर संघ चालक प्रणाम किया। जिसके पश्चात बौद्धिक जिला प्रचारक दिनेश पारगी ने स्वयंसेवकों से कहा संघ देश भक्ति संगठन है संघ के स्वयंसेवक हमेशा देश धर्म के लिए दिन रात लगे रहते है। बिना स्वार्थ के संघ आज देश ही नहीं अपितु विश्व में पहुंच चुका है। आज संघ को विश्व जानने के लिए नागपुर हेडगेवार स्मृति पहुंचते है। मंच पर खंड कार्यवाह योगेन्द्र श्रीवास्तव, उपखण्ड कार्यवाह अंतरसिंह गुथरिया रहे। पुलिस थाना के पास से संचलन प्रारम्भ होकर नगर में भ्रमण कर पुनः पुलिस थाना के पास सम्पन्न हुआ। जगह जगह नगरवासी एवं मातृशक्ति ने हर्ष उल्लास के साथ पुष्प वर्षा की। स्वयंसेवक संघ की पूर्ण गणवेश में सभी एक साथ क़दम से क़दम मिलाकर एक साथ चलें। Post navigation प्राचीन नृसिंह-ऋषभदेव मन्दिर निर्माण को लेकर बनी सहमती का स्वागत पूर्व में जल की एक-एक बूंद का उपयोग होता था हम पुनः जल संरक्षण का प्रयास करें- श्री दत्तीगांव