झाबुआ लाइव के लिए पारा से राज सरतलिया की रिपोर्ट- हमारा देश इस वर्ष सातवां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मना रहा है। इस मौके पर नगर में 18 से 19 साल के नये युवा मतदाताओं को कन्या हायर सेकेंडरी शाला व बालक हायर सेकेंडरी शाला में अलग-अलग रूप से बीएलओ वीरेंद्र सिंह चौहान, अरुण सोलंकी, राजू मेहरा व ग्राम पंचायत पारा के पंच शुभम सोनी की उपस्थिति में युवा छात्र-छात्राओं को मतदाता पहचान पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कन्या शाला के प्राचार्य मनोज खाबिया, बालक हायर सेकंडरी शाला के प्रभारी प्राचार्य अबरार खान द्वारा शाला के स्टाफ के साथ नवीन युवा बालक बालिका मतदाताओं को मतदाता के रूप में संकल्प दिलाया और अपने लोकतान्त्रिक देश में मताधिकार के महत्वो को बताया। Post navigation महिलाओं के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी है भाजपा सरकार : जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया, NHPS के विद्यार्थियों ने बनाई भारत की आकृति