अलीराजपुर लाइव डेस्क-
अलीराजपुर-नानपुर संयुक्त माली समाज राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के तत्वावधान में माता सावित्रीबाई फुले की 189 वी जन्म जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई। सुबह से ही कार्यक्रम की हलचल पूरे नगर में दिखाई दे रही थी। पूरे नगर में विशाल रैली निकालकर जय ज्योति जय क्रांति के उद्घोष एवं सावित्रीबाई फुले अमर रहे, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नारी शक्ति जागेगी के नारों के साथ पूरे नगर में भ्रमण किया। फुले ब्रिगेड के मीडिया प्रभारी माली संजय गेहलोत ने बताया कि नगर के विभिन्न समाज जनो वाणी समाज, राठौर समाज, प्रजापत समाज एवं विद्यालयों में और नगर में चॉकलेट वितरण कर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रैली समापन के पश्चात माली धर्मशाला प्रांगण में सभा का आयोजन रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि अवधेश पुरोहित( देवास सेवा भारती पूर्णकालिक), प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम माली, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य रामलाल माली, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हितेंद्र माली, संभाग प्रभारी राहुल माली, जिला प्रभारी संतोष माली समाज मुखिया बुधिया माली, समाज अध्यक्ष सोम चंद माली आदि समाजजन मंचसीन थे। मुख्य अतिथि एवं समाजजनों द्वारा मां सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पश्चात सरस्वती वंदना समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान यूनिक पब्लिक स्कूल नानपुर द्वारा किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम माली एवं रुकमणी माली जनपद सदस्य की ओर से माता सावित्रीबाई फुले का स्मृति चिन्ह नगर की समस्त विद्यालय प्रमुखों को भेंट किया। तत्पश्चात समाज की प्रतिभावान छात्र छात्राओं का भी सम्मान किया गया। महिला टीम की तहसील अध्यक्ष खुशबू माली, वैशाली माली, पायल माली, शिवानी माली द्वारा सावित्रीबाई फुले के जीवन परिचय का व्याख्यान किया।प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्या द्वारा फुले ब्रिगेड के उद्देश्य के बारे में बताया गया। वहीं मुख्य अतिथि अवधेश द्वारा माता सावित्री बाई एवं महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा किए गए कार्यों एवं त्याग व योगदान के बारे में जानकारी दी। इस दौरान विभिन्न वक्ताओं द्वारा भी संबोधित किया गया। कार्यक्रम में पधारे समस्त पदाधिकारी एवं समाजजनों का आभार नगर अध्यक्ष सपना माली द्वारा व्यक्त किया गया सभी समाज जनों का सामूहिक भोजन माली धर्मशाला में हुआ संचालन गजानन माली द्वारा किया।

नोट – अगर आप झाबुआ – अलीराजपुर जिले के मूल निवासी है ओर हमारी खबरें अपने वाट्सएप पर चाहते है तो आप हमारा मोबाइल नंबर 8718959999 को पहले अपने स्माट॔फोन मे सेव करे ओर फिर Live news लिखकर एक मेसेज भेज दे आपको हमारी न्यूज लिंक मिलने लगेगी

नोट : अगर पहले से हमारे मोबाइल नंबर 9425487490 से हमारी खबरें पा रहे हैं तो कृपया ऊपर वर्णित खबर पर न्यूज के लिए मैसेज न भेजे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *