लवेश स्वर्णकार@रायपुरिया
गणतंत्र दिवस बड़ी उल्लास उमंग के साथ मनाया गया। इतनी ठंड में देशभक्ति का जुनून बच्चों में खासतौर देखा गया। सुबह से ही बच्चे अपनी अपनी टोली के साथ हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय कारों के साथ गांव में प्रभात फेरी निकाली। वह भी ढोल धमाकों आतिशबाजी के साथ अपनी छोटी सी उम्र में दिमाग का इस्तेमाल करते हुए एक तोप बनाई गई जिसमें उस तोप से फूलों की वर्षा की जा रही थी। वहीं ग्राम पंचायत भवन पर गांव के प्रधान सुखराम मैडा ने झंडा वंदन किया। उसके बाद राष्ट्रगान का आयोजन किया। प्रधान के साथ सचिव तोलसिग निनामा, रोजगार सहायक राजेंद्र सालवी व पंचगण शिक्षक उपस्थित रहे।
