नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट-
विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल इकाई नानपुर एवं हिन्दू समाज नानपुर द्वारा राम जन्मोत्सव राम नवमी के पावन पर्व पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा भगवा यात्रा निकली गई। मनावर जिला सह सयोजक उपेन्द्र श्रीवास्तव सिंघाना जिला गोरक्षा प्रमुख राकेश प्रजापत नानपुर संत सारनाथ स्वामी सेजगांव डॉ रामेश्वर गुप्ता समाजसेवी आदि द्वारा राम दरबार की फोटो पर पूजन अर्चन माल्यार्पण कर बौद्धिक कार्यक्रम में आये अतिथियों द्वारा राम जन्मोत्सव के बारे में बताया गया और हिन्दू समाज को किस तरह जातियों में बांटकर हिन्दू-हिन्दू में फुट डाल रहे हैं और इसका सीधा फायदा विरोधी उठा रहे है। ऐसे में हिन्दू समाज को जातिगत को छोडक़र एकता बनाना अति आवश्यक है जिससे विरोधी इसका फायदा नहीं ले सकता कार्यक्रम का संचालन मनीष माली (गजानन) ने किया। इसके पश्चात ग्राम के प्रमुख मार्गो से शोभायात्रा निकली गई। शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण में कुक्षी रेटकुवा, हनुमान मंदिर अखाडा दल द्वारा एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति दी गई। इसी कई में ढोल-ताशे डीजे विशेष आकर्षण का केंद्र बिंदु रहे। कार्यक्रम में सभी विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल इकाई एवं हिन्दू समाज के लोगों का अच्छा सहयोग रहा। कार्यक्रम का समापन मां कालिका मंदिर पर किया गया सभी पधारे अतिथियों का एवं हिन्दू समाज के लोगो आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *