पियुष चन्देल अलीराजपुर
–

अलीराजपुर के राठौड़ समाज अध्यक्ष किशनलाल राठौड़ ने बताया कि वीर दुर्गादासजी की 380 वी जन्म जयंती के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा में करीब 4000 की संख्या में महिला पुरूष व बच्चे एक समान ड्रेस कोड में सम्मिलित हुये। जिसमें बच्चों ने भारत माता की झॉकि के रूप में तिरंगा वस्त्र धारण किया था, जो कि विशेष आकर्षण था। पुरूषों ने सफेद वस्त्र, दुपट्टा तथा केशरीया साफा पहना था, तो महिलाओं ने लाल साड़ी में जुलूस की शोभा बढ़ाई।
शोभायात्रा में राठौड़ समाज अध्यक्ष किशनलाल राठौड़ के साथ विधायक नागरसिंह चौहान, कट्ठीवाड़ा जनपद अध्यक्ष भदु पचाया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किशोर शाह, नगरपालिका अध्यक्ष सेना पटेल, युवा नेता मुकेश पटेल, समाज उपाध्यक्ष दिनेश राठौड़, युवा मण्डल अध्यक्ष कमल राठौड़, कोषाध्यक्ष शंकरलाल राठौड़, कांतिलाल राठौड़ पार्षद, भरत आर.राठौड़ चल रहे थे। शोभायात्रा में विशेष रूप से मंगाये गये 10 घोड़े, दुर्गादासजी का रथ, उज्जैन से गरबा नृत्य हेतु मंगाई गई टीम, सैनिकों के वेष में मिलेटरी टीम, नासिक के फायटर ढ़ोल, करतब दिखाने वाले बच्चे शोभायात्रा में विशेष आकर्षण का केन्द्र थे। शोभायात्रा राठौड़ समाज धर्मशाला बहारपुरा से प्रारम्भ होकर रामदेवजी चौराहा-पोस्ट ऑफिस चौराहा, नीम चौक, बस स्टेण्ड होते हुये रणछोड़राय मंदिर प्रांगण पहुॅचकर सभा में परिवर्तित हो गई। शोभायात्रा का एम.जी.रोड़ पर मोंटु शाह ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया इसके पश्चात् बस स्टेण्ड पर सेन समाज के विक्रम सेन के नेतृत्व में पुष्प वर्षा की गई। जोबट से आये राठौड़ समाज के युवा लोगों द्वारा पुष्प वर्षा की गई।
मंचासीन विधायक नागरसिंह चौहान, नपाध्यक्ष सेना पटेल, भदुभाई पचाया, राजेन्द्र टवली, महिला मण्डल अध्यक्ष टीना कमल राठौड़, नवनिर्वाचित पार्षद कीर्ति राजेश राठौड़, महिला मण्डल की पूर्वध्यक्ष श्रीमती गीता राठौड़ व इंदु राठौड़ व आसपास से आये सभी राठौड़ समाज अध्यक्ष उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राठौड़ समाज अध्यक्ष किशनलाल राठौड़ ने की। मंच से युवा मण्डल के अध्यक्ष कमल राठौड़ ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में वीर दुर्गादासजी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं राठौड़ समाज अध्यक्ष किशनलाल राठौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा अगला लक्ष्य रणछोड़रायजी के मंदिर का जीर्णोद्धार करना है जिसमें लगभग 50 लाख रूपये का व्यय होगा, किया जायेगा एवं राठौड़ विद्या निकेतन के लिये अतिशिघ्र स्कूल भवन का निर्माण किया जायेगा, जो कि लगभग 2 करोड़ का प्रोजेक्ट है। विधायक नागरसिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में बताया कि राठौड़ समाज सभी कार्यक्रम बड़े स्तर पर करता है, एवं उन्होंने समाज को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। नपा अध्यक्ष सेना पटेल ने अपने उद्बोधन में राठौड़ समाजजनों को वीर दुर्गादासजी की जयंती की शुभकामनायें दी एवं समाज की प्रशंसा की। उन्होंने भी अपने उद्बोधन में कहा कि मंदिर जीर्णोद्धार में हमसे जो सहयोग बनेगा, अवश्य करेंगे। समाज अध्यक्ष किशनलाल राठौड़ ने पूरे राठौड़ समाज, मातृशक्ति का आभार माना।
संचालन जगदीश राठौड़ अध्यापक ने किया तथा आभार प्रदर्शन पूर्व समाज अध्यक्ष छगनलाल राठौड़ ने माना।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश चौधरी, महेन्द्र टवली, भरत वकील, सुभाष राठौड़, जगदीश पिपल्यावाट, राजुभाई फुलमाल, दिनेश सुखलाल, प्रकाश मांगीलाल, श्याम सेंडी, राकेश राठौड़, धर्मेन्द्र राठौड़, राघवेन्द्र राठौड़, मनीष राठौड़, लोकेश राठौड़, प्रमोद राठौड़, कुलदीप राठौड़, कांति दर्शन का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *