नवनीत त्रिवेदी @झाबुआ Desk झाबुआ थाना कोतवाली के नए प्रभारी के रूप में निरीक्षक राजू बघेल को पदस्थ किया गया है, राजू सिंह बघेल इससे पहले कालीदेवी एवं पेटलावद थाना प्रभारी रह चुके है। गौरतलब है कि झाबुआ कोतवाली के प्रभारी तूरसिंह डावर का रतलाम स्थानांतरण होने से कोतवाली थाना प्रभारी पर नई पदस्थापना होनी थी। विगत माह ही हुए थे लाइन अटैच निरीक्षक राजू सिंह बघेल हमेशा अपनी वाकशेली से विवादों में रहते आए हैं, विगत माह ही पेटलावद थाने की बामनिया चौकी के पास कुछ ग्रामीणों को अनपढ़ एवं कम पढ़े लिखे बोलते हुए बघेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था उसके बाद पुलिस अधीक्षक झाबुआ ने निरीक्षक राजू सिंह बघेल को लाइन अटैच कर दिया था। Post navigation बारातियों से भरी पिकअप पलटी खाई, 2 की मौत की खबर, दर्जनों घायल … फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव