पारा। मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टोरेट कार्यालय में हुई जनसुनवाई में पारा के बोरी रोड निवासी रहवासी इलाके में छत के ऊपर निजी कंपनी का टावर लगाने का विरोध दर्ज करवाया गया। पारा के रहवासियों ने कलेक्टर को दिए ज्ञापन में उमेश चेतन, मताब खान ने बताया कि यहां छत के ऊपर टावर लगाने से रेडिएशन होगा जो स्थानीय नागरिकों को नुकसान पहुंचाएगा। इस हेतु जनहित को ध्यान में रखते हुए उक्त टावर को लगाने की परमिशन न दें एवं इसे नगर से बाहर लगाने का निर्देशित करने की मांग की गई। Post navigation दो घंटे पेट्रोल पंप पर बंद रहेगी पेट्रोल-डीजल की बिक्री इस वर्ष थांदला में स्वाध्याय प्रेमी श्री चंद्रेशमुनिजी, थांदला गौरवश्री सुयशमुनिजी ठाणा 2 सहित चतुर्विद संघ के चातुर्मास का लाभ मिलेगा