झाबुआ। पिछले माह संपन्न हुए राणापुर नगर परिषद निर्वाचन में रमेश मेडा चौर मांडली, मुदित शर्मा राणापुर एवं रमेश राठौड़ राणापुर को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने एवं ब्लॉक कांग्रेस राणापुर द्वारा शिकायत किए जाने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने इन तीनों को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्य ता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। इसकी सूचना प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज दी गई है। गौरतलब है कि इन तीनों की काफी समय से भाजपा के साथ सांठगांठ की खबर पार्टी को मिल रही थी। जिससे पार्टी को नुकसान हुआ। खबर की सत्यता साबित होने पर इनका निष्कािसन पार्टी से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *