मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ पवित्र रमजान माह के आखिरी जुमे (शुक्रवार) को बोहरा समाज ने विशेष दुआ की। 19 मार्च गुरुवार को ईद के पर्व की खुशियां बिखरेंगी। बोहरा समाज के वाली मुल्ला शब्बीर भाई व समाजसेवी मु. शफकत दाउदी नानपुर के मुताबिक यूं तो रमजान माह का हर दिन खास होता है, लेकिन जुमा यानी शुक्रवार का दिन सबसे पवित्र माना जाता है। इस बार रमजान में चार शुक्रवार रहे। आखिरी जुम्मा 13 मार्च को रहा। 18 मार्च बुधवार को रमजान माह का आखिरी रोजा व अलविदा माहे रमजान जौहर असर की नमाज के बाद किया जाएगा। पवित्र माह के मद्देनजर बोहरा समाज ने रमजान माह रोजे रखे तीन वक्त की मस्जिदों में नमाज अदा की। माहे रमजान के आखरी जुमे (शुक्रवार) को बोहरा समाजजनों ने मस्जिदों में पहुंचकर नमाज अदा की। इसके दौरान श्रद्धालुओं ने देश की तरक्की, खुशहाली, रोजगार में वृद्धि को लेकर विशेष रूप से दुआ मांगी। रमजान माह के मद्देनजर तय समय पर सुबह सेहरी और शाम को इफ्तारी के साथ ही अधिक से अधिक समय खुदा की इबादत में बिताया। Post navigation नकबजनी की सनसनीखेज घटना के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार चंद्रशेखर आजाद नगर के बरझर में भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव