झाबुआ लाइव के लिए कल्याणपुरा गगन पंचाल की रिपोर्ट- पंचाल समाज युवा जन कल्याण समिति झाबुआ-अलीराजपुर के सभी सदस्यों ने रतलाम में समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन के अवसर पर अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज करवाई। अपनी पहचान स्थापित करने के साथ ही समिति द्वारा वहां उपस्थित दिल्ली से आए अखिल भारतीय पंचाल समाज के महामंत्री वेदपाल पंचाल और महू के रामेश्वर सोनी (पंचाल) और कार्यक्रम के आयोजक अध्यक्ष गौरीशंकर पंचाल रतलाम का स्वागत टीम झाबुआ द्वारा झाबुआ के प्रतीक चिन्ह गुड्डे-गुडिय़ा को सुनहरी याद के स्वरूप भेंट किया। इस दौरान पंचाल समाज युवा जनकल्याण समिति के अध्यक्ष गगन पंचाल व उपाध्यक्ष राजू पंचाल काकनवानी ने समिति की ओर से अपने विचार रखे। वही जल्द ही झाबुआ जिले में समाज का परिचय सम्मलेन आयोजित करने की बात कही व उपस्थितजनों को कार्यक्रम का आमंत्रण दिया। Post navigation कुरीतियों से दूर रहकर ही समाज का विकास संभव : आचार्य यातायात सुरक्षा सप्ताह की हुई शुरुआत, एसपी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना