विजय मालवी खट्टाली होली पर्व के अंतर्गत आने वाले धुलेंडी के करीब पांच दिन बाद रंगपंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार रंगपंचमी बुधवार को बड़ी धूमधाम से खट्टाली में मनाई गई। रंगपंचमी को लेकर फ़ाग यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं व साथ ही ग्राम के शोकाकुल परिवारों को घर पंहुचकर सामूहिक रूप से रंग डालकर शोक दूर किया। जिसके बाद बड़ी धूमधाम से गुलाल लगाकर होली पर्व मनाया व एक दूसरे को होली की शुभकामनायें दी। रंगपंचमी के दिन कुछ ऐसा ही उत्साह खट्टाली में नजर आया। लोग एक दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर भांग युक्त ठंडाई का रंगपंचमी पर आनन्द ले रहे थे। डीजे व ढोल-ढमाकों की धुन पर थिरके युवा – रंगपंचमी के पर्व पर सूखे रंगों गुलाल से होली खेली गई। जिसमें युवा, बुजुर्ग, महिलाएं औरबच्चे सभी होली के रंग में डूबे नजर आए तो डीजे व ढोल ढमाकों की धुन व फाल्गुनी गीतों पर भी थिरकते नजर आये। इस दौरान बाजार बंद रहा। सड़कों पर सिर्फ होली खेलने वाले ही दिखाई दिए। शाम तक पूरा ग्राम रंगों से सराबोर रहा। Post navigation खट्टाली से श्रीचारभुजा धाम की यात्रा पर भक्तों ने किया प्रस्थान मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक के खाताधारक हो रहे परेशान, सुबह से इंतजार कर रहे खाताधारकों को शाम 6 बजे बाद हुआ भुगतान