झाबुआ लाइव के लिए काकनवानी से राहुल पंचाल की रिपोर्ट- थांदला -लिमड़ी मार्ग की हालत पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने टोल का घेराव कर दिया। इस दौरान युवा मोर्चा ने शासन को अवगत कराया और जल्द से जल्द मरम्मत का कार्य प्रारंभ करवाकर पूर्ण होने तक कंपनी द्वारा वसूल किये जा रहे टोल शुल्क पर प्रतिबंध लगाया जाए। इस दौरान युवाओं ने कलेक्टर के नाम एसडीएम एनएस दर्रो को ज्ञापन सौंपा। इस में उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशांत उपाध्याय, जिला महामंत्री संजू भाबर, जिला उपाध्यक्ष भावेश भानपुरिया, जिला मंत्री प्रणव परमार, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अर्जुन मेडा, मदरानी मंडल अध्यक्ष हमीर कतीजा, थांदला ग्रामीण महामंत्री रादू बारिया, यशवंत बामनिया, मांगू डामोर, कमलेश वसुनिया, थांदला नगर मंडल अध्यक्ष विपुल आचार्य, महामंत्री राजेश डिंडोर, उपाध्यक्ष जितेंद्र राठौरएवं सभी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित हुए। Post navigation भारत-तिब्बत सहयोग मंच एक राष्ट्रवादी संगठन, प्रदेशाध्यक्ष बोले – कैलाश मानसरोवर यात्रा का हमें स्वतंत्र अधिकार मिले सुरक्षा के मद्देनजर गाय गोहरी का पर्व सुबह ही मनाए जाने को लेकर सरपंच-सचिव-तड़वी ने दी सहमति