फिरोज खान, अलीराजपुर

आलीराजपुर के नवनियुक्त युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बापू पटेल को मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में बदनावर विधानसभा के लिए राष्ट्रीय महासचिव महामंत्री एवं मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के प्रभारी हरीश पंवार एवं मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस सहप्रभारी इशिता सैंडा की सहमति से मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष एवं विधायक कुणाल चौधरी ने आलीराजपुर के जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल एवं विधायक मुकेश पटेल के छोटे भाई एवं युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बापू पटेल को विधानसभा चुनाव तक युवक कांग्रेस की ओर से बदनावर उपचुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है ।इनकी नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है ।

पटेल ने कहा कि मुझे पार्टी जो निर्देश देगी मैं उसका पूर्णरूपेण पालन करते हुए निरंतर पार्टी हित में काम करूंगा एवं मैं आभारी हूं – राष्ट्रीय युवा कांग्रेस एवं मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों का जिन्होंने मुझ पर विश्वास कर बदनावर विधानसभा चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है । मैं अपनी संपूर्ण टीम के साथ चुनाव होने तक बदनावर में रहकर कांग्रेस के प्रत्याशी को विजय बनाने में एवं पार्टी हित में कार्य करूंगा। मुझे विश्वास है कि मध्यप्रदेश मे कुल 28 सीट पर हो रहे उपचुनाव मे सभी सीट पर कॉग्रेस की जीत सुनिश्चित है और पुर्ण:कॉग्रेस की प्रदेश मे सरकार बनेंगी । यह जानकारी जिला यूथ कांग्रेस के मीडिया प्रभारी बृजेश खंडेलवाल ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *