जितेंद्र वाणी @ नानपुर विगत दिवस पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह भोपाल में जब एक जनहित आंदोलन में हिस्सा ले रहे थे। उस समय प्रशासन व सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने दिग्विजय सिंह के ऊपर वाटर कैनन से जिस तरह का दुर्व्यवहार किया। वह दुर्भग्यपूर्ण है जिसके विरोध स्वरूप आज युवक कांग्रेस ने पुतला दहन किया। लोकतंत्र में शांति पूर्ण तरीके से सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। पूर्व मुख्यमंत्री के विरुद्घ इस तरह का दुर्व्यवहार बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी को लेकर युवक कांग्रेस ने पुतला दहन किया उक्त कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष तरुण मंडलोई युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शंकर बामनिया, युवा नेता पुष्पराज पटेल यू .का के सोनू वर्मा चीतल पंवार युवा नेता जीतू देवडा युवा कांग्रेस के सुमित गुप्ता सद्दाम खान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। Post navigation जंगल से निकलकर आया अजगर घुसा एक मकान में; मचा हड़कंप .. तहसीलदार की फेसबुक आईडी कर हेक कर ₹10 हजार की कर डाली डिमांड