शिवा रावत, उमराली यातायात सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जिलेभर में यातायात पुलिस द्वारा गांव-गांव में पहुंचकर ट्रैफिक के नियम बताए जा रहे हैं तथा 31वां यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह में लोगों को यातायात के प्रति जागरुक किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत उमराली में शनिवार बाजार में झाबुआ झोन से आई नाटक मंडली के द्वारा नागरिकों को नाटक के माध्यम से यातायात संबंधित सुरक्षा की जानकारी दी गई। इस उपस्थित जनसमुदाय को बाइक चलाने पर हेलमेट लगाने व नशे ही हालत में वाहन न चलाने की सीख नाटक के माध्यम से दी गई। इस अवसर पर अलीराजपुर सूबेदार शुभाष सतपाडिया, आरक्षक दीपेंद्र, दिनेश एवं राम चौहान के साथ ही उमराली से एएसआई राजेश भदौरिया, हेडसाहब दारासिंह, आरक्षक अमर भाभर भी मौजूद थे। ) Post navigation निर्भया टीम ने विद्यार्थियों को पॉस्को एक्ट के तहत दी आवश्यक जानकारियां पुलिस का यातायात सप्ताह सिर्फ स्कूलों तक ही सिमटा, बड़े वाहन कर रहे नियमों की अनदेखी, पुलिस ने साधी चुप्पी