पेटलावद। नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर की भूमि पर से निकली हाईटेंशन से मोरों की मौत पर कलेक्टर के निर्देश पर मध्यप्रेदश विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन यंत्री यादव पेटलावद पहुंचे यहां पर उन्होंने स्थानीय अधिकरियों को लाइन का रूट बदलने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि हाईटेंशन लाइन लगने के 2 दिनों में 2 मोरों की मौत का मामला प्रशासन के पहुंचा था। जिस पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर आशीष सक्सेना ने अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए, जिस पर जिले के विद्युत मंडल के अधिकारी मौके पर पहुचे और लाइन का रूट बदलने का निर्णय लिया। Post navigation राष्ट्रीय पक्षी की लगातार मौतों से पक्षी प्रेमी आहत, प्रशासन उदासीन राष्ट्रीय पक्षी की मौत के क्षुब्ध मयूर मंच मोर संरक्षण के लिए 14 को सौंपेगा ज्ञापन