झाबुआ Live के लिए ” दिनेश वर्मा ” की EXCLUSIVE रिपोर्ट । नन्ही आराध्या मोदी अंकल प्लीज ..आप मेरी पाकेट मनी बिहार भिजवा दीजिए ..बाढ आई है ना वहाँ ..उनके काम आयेगी ..जी हां इन्ही शब्दों के साथ भावनात्मक चिट्ठी 2100 ₹ के डीडी के साथ झाबुआ की 8 साल की नन्ही आराध्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी है । दरअसल आराध्या का आज आठवा जन्मदिन है ओर जन्मदिन पर आराध्या ने यह काम किया है । शिक्षक दंपत्ति अरविंद ओर भावना रावल की बेटी आराध्या के इस कदम से सभी खुश है । शिक्षक अरविंद कहते है कि टीवी पर सामूहिक रुप से समाचार सुनते समय विगत महीने बिहार की बाढ मे परेशान हो रहे लोगों को देखकर आराध्या ने बोला था इनकी हेल्प करना चाहिए ओर हमने भी उसकी सोच को मोटिवेट किया ..आराध्या की मम्मी भावना रावल कहती है कि उन्हे अपनी बेटी पर गव॔ है । Post navigation पेटलावद ब्लास्ट की दूसरी बरसी पर यादगार म्यूजिक ग्रुप का ” एक शाम अपनों के नाम” कार्यक्रम शुरू तालाब मे डूबने से किशोरी की मोत ; पसरा मातम