आलीराजपुर। रानापुर के मोरडुण्डिया में जोबट की पूर्व विधायक स्व कलावती भूरिया व स्व विरेन्द्र सिंह भुरिया को श्रद्धांजलि देने कांग्रेस कार्यकर्ता व समाजजनों ने मूर्ति स्थापना कार्यक्रम रखा। सुबह 8:00 बजे मूर्ति स्थापना की गई। इस दौरान फुल माला अर्पित कर कलावती भूरिया व विरेन्द्र सिंह भुरिया को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 

कलावती भूरिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते विधायक मुकेश पटेल।

कार्यक्रम में आलीराजपुर विधायक  मुकेश पटेल ने कहा की स्व कलावती बहन के लिए हर साल कार्यक्रम होना चाहिए ताकी कलावती बहन को हम याद‌ करते रहे । जो लड़ाई स्व कलावती भूरिया ने विधायक रहते लडी आज उनकी कमी  आलीराजपुर जिले मे कांग्रेस में कमी महसूस हो रही है । दिपक भूरिया ने कहा की कलावती भुआ ने जो सपने देखे थे उन्हें पुरा करेंगे। उनके बताए रास्ते पर चलने की कांग्रेस कार्यकर्ता पुरी कोशिश करेगे । विक्रांत भूरिया ने कहा की स्व कलावती भूरिया की कमी हर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हो रही है उन्हें कभी नहीं भुलाया जा सकता। इस अवसर पर झाबुआ विधायक कान्तिलाल भूरिया, पूर्व झाबुआ विधायक जेवियर मेड़ा, थांदला विधायक विरसिग भूरिया, मदन डावर  भाबरा, मोनू बाबा जोबट, अमान खान आम्बुआ, विक्रम शाहू बरझर आदि विशेष रूप से मोजुद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *