पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
मप्र भाजपा संगठन द्वारा प्रदेश में जिला अंत्योदय समिति का गठन किया गया। इसी क्रम में जिला झाबुआ की जिला स्तरीय दीदयाल अन्त्योदय समिति का भी गठन किया गया, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और क्षेत्र के कद्दावर नेता अम्बालाल मेहता की नियुक्ति सदस्य के रूप में की गई। मेहता की नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। विधायक निर्मला भूरिया, रायपुरिया मंडल अध्यक्ष अजमेर सिंह भूरिया, मंत्री लक्ष्मण मालीवाड़, मांगीलाल पडिय़ार, शैतानमल कुमट, पारस जैन,बोलासा सरपंच मंसुरीबाई सिंगाड़, पूर्व सरपंच गेंदालाल सिंगाड़, रामलाल पाटीदार, बसंतीलाल पाटीदार ,लिम्बा वसुनिया आदि ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *