सुनील खेड़े@जोबट

जोबट नगर में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर नगर के मुस्लिम समाज ने तिरंगा यात्रा नगर में निकाल कर जागरूकता का संदेश दिया । आजाद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वंदे मातरम और भारत माता की जय का नारा लगाते हुए नगर में मुस्लिम युवा मंच के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। 

यात्रा इस्लामपुरा से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से निकली और बड़े उत्साह और उमंग के साथ नगर के मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने भाग लिया। डीजे के साथ  घोड़े पर सवार व बाइक रैली निकालकर  नगर में तिरंगा यात्रा निकाली और आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा अभियान को सार्थक बनाने हेतु अपील की। नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर  माल्यार्पण कर वंदे मातरम और भारत माता के नारे लगाए। इस मौके पर बड़ी तादाद में समाज के युवा वर्गों ने भाग लिया। वहीं मुस्लिम युवा मंच के अनीश खान, रफीक लोहार, रशीद भाई ठेकेदार, फारुख खत्री, के साथ अन्य मुस्लिम समुदाय के लोगो का विशेष योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *