आलीराजपुर। ईद के त्योहार को लेकर मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों की पुलिस अधीक्षक से चर्चा हुई। पुलिस अधीक्षक ने ईद की अग्रिम बधाई दी एवं साथही त्योहर पर साम्प्रदायिक सोहार्द बनाये रखकर पर्व मनाए जाने की अपील की। मुस्लिम प्रतिनिधियों से पुलिस अधीक्षक के द्वारा आगामी ईद के त्योहर के दौरान अलीराजपुर की परम्परागत तासीर के उसके अनुसार जिले में एकता बनाये रखने में सहयोग करनें की बात कही गई। शहरकाजी व अन्य मुस्लिम जनप्रतिनिधियों ने भी सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर शहरकाजी श्री सैयद हनीफ मिया, पूर्व सदर श्री साबीर बाबा, सदर श्री शाहीद मकरानी, कब्रस्तान सदर श्री शाबीर शेख, सीराज तनहा, डाॅ. शकील शेख एवं जुबेर निजामी उपस्थित थे। Post navigation पैरोल के बाद जेल न जाकर फरारी काट रहा था मर्डर केस का यह आरोपी; आया पुलिस की पकड़ में … आबकारी और पुलिस विभाग की उदासीनता से जिला बना अवैध शराब परिवहन और विक्रय का गढ़ : विधायक मुकेश पटेल