रक्षित मोदी, छकतला छकतला मुस्लिम समाज के लिए खुशी का पैगाम लेकर आई जिसमें कब्रिस्तान की बाउंड्रीवॉल के लिए जिला पंचायत से 9 लाख रुपए और मनरेगा से एक लाख रुपए स्वीकृत हुए, जिससे मुस्लिम समाज में हर्ष की लहर है। इस दौरान कब्रिस्तान में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष वकील सिंह ककराला द्वारा गेती चलाकर भूमि पूजन किया। इस दौरान वहां पर सुरेश भाई सरपंच, डूंगर सिंह ठकराल, आमिर मंसूरी, रविंद्र सोनी, सलीम भाई मकरानी, जावेद भाई खत्री, अंबे बामणिया, जसू भाई डावर, इसरार पठान, अबरार मंसूरी, गजा मकरानी, मुजम्मिल भाई, जाकिर भाई एवं स्थानीय समाज जन एवं गांव के वरिष्ठ लोग मौजूद थे। इस दौरान वकील सिंह ठकराल ने कहा की भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के तहत कार्य करती है एवं सभी समाज को साथ में लेकर चलती है इस दौरान मुस्लिम समाज के सभी सदस्यों ने वकील सिंह ठकराल का आभार माना। Post navigation Previous Post एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से परिवार में छाया मातम