मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इन दिनों राजनीतिक पार्टियां अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में प्रचार हेतु उतार रही है। इसी कड़ी में लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा क्षेत्र जोबट के मध्य स्थल ग्राम आम्बुआ में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री कमलनाथ की सभा रखने का निर्णय कांग्रेस पार्टी ने किया है। सभा स्थल हेतु जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने आम्बुआ आ कर सभा स्थल का मुआयना किया तथा कार्यकर्ताओं को विशेष निर्देश दिए। झाबुआ रतलाम लोकसभा चुनाव हेतु इन दिनों तैयारी जोर-शोर के साथ की जा रही है चुनाव प्रचार हेतु कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की आम्बुआ में एक आम सभा आगामी दिनों में रखी जाना है जिन की तैयारी हेतु सभा स्थल चयन हेतु विगत दिनों जोबट क्षेत्र की विधायक सुश्री कलावती भूरिया ने निरीक्षण किया आज को जिलाध्यक्ष महेश पटेल ने भी आकर सभा स्थल का मुआयना किया तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दि। इसी के साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने भी हेलीपैड हेतु स्थल चयन किया। महेश पटेल के साथ अलीराजपुर से साहनी मकरानी,राहुल परिहार प्रवक्ता जिला कांग्रेस,सर्वेश सिसौदिया, आम्बुआ से सेक्टर प्रभारी अमान पठान, नारायण चौहान, साईद कुरेशी, मुस्तफा बोहरा, रमेश भाई, वसीम बलोच, कमलसिंह कनेश, शकील कुरेशी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। ) Post navigation सहकारी विपणन संस्था अधयक्ष पद चुनाव में सात उमीदवारों ने रखी दावेदारी, 15 मई को चुनाव नन्हे रेहान व सोबान मंसूरी ने भीषण गर्मी में रखा रमजान का रोजा