अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट से सुनील खेड़े की रिपोर्ट शिवराज सिंह के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर आज बस को पूरे नगर में घुमा कर मुख्यमंत्री के रथ का रिहर्सल किया। पूरे समय एसडीएम, तहसीलदार, एसडीओपी, टीआई साथ में रहे। शहर में पेड़ो की कटाई की जा रही है और बिजली के तारो को भी ऊंचा किया जा रहा है। थाना प्रभारी रावत ने बताया कि मुख्यमंत्रीजी के रथ के नगर भृमण में कोई दिक्कत न आवे इसलिए आज बस का डेमो किया गया है थोड़ी बहुत समस्या है तो कल तक दुरस्त कर ली जाएगी। Post navigation तीन दिन से नदी में बह रहा था अज्ञात व्यक्ति का शव, लाश को बाहर निकाला तो देखने वालों के हुए रोंगटे खड़े, कमजोर दिल इस लिंक को न खोले सरकारी अस्पताल में इलाज के लिये परेशान हो रहे मरीज