झाबुआ । मुख्य मंत्री कमलनाथ कल 15 मई, बुधवार को रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के पक्ष में दो विशाल चुनाव सभाओं को संबोधित करेंगे। आपकी पहली सभा आलीराजपुर जिले में जोबट विधान सभा क्षेत्र के आम्बुआ में दोपहर 12 बजे होगी। मुख्य मंत्री दोपहर बाद डेढ़ बजे झाबुआ जिले के पेटलावद के कॉलेज मैदान पहुंचेंगे और वहां कांग्रेस की विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। इन सभाओं में कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया, झाबुआ आलीराजपुर जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्रसिंह बघेल हनी, संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस विधायक वालसिंह मेड़ा, कलावती भूरिया, मुकेश पटेल, वीरसिंह भूरिया और हर्ष विजय गेहलोत, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष डाँ विक्रांत भूरिया, पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा, चुनाव संचालक रमेश डोशी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता (झाबुआ), महेश पटेल (आलीराजपुर) सुरेशचंद्र जैन पप्पू सेठ, शांतिलाल पडि़यार, प्रकाश रांका, गुरूप्रसाद अरोरा आदि कांग्रेस के पदाधिकारी गण भी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी आज कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट ने दी है। संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस के पदधिकारी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र पालसिंह सोलुनिया, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष आम्बुआ, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कलावती मेड़ा, जिला सेवाध्यक्ष राजेश भट्ट, एनएसयुआई जिला अध्यक्ष विनय भाबोर, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष नंदलाल मेड़, कांग्रेस नेता हनुमंतसिंह डाबडी, रूपसिंह डामोर, चन्द्रवीरसिंह राठौर, कलावती गेहलोत, सुरेश मुथा, विरेन्द्र मोदी, सलीम सेठ, अग्नि नारायणसिंह, केमता डामोर, फतेसिंह, अजय वहोरा, जीवन ठाकुर, मन्नालाल हामड़ हीरालाल डाबी, प्रदीप तारखेड़ी सहित कांग्रेस के पदाधिकरियों ने संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में आम्बुआ और पेटलावद की सभा में पहुंचकर सभा को सफल बनाने की अपील है। Post navigation आबकारी विभाग ने अवैध शराब परिवहन करते तीन वाहनों को किया जब्त, होटल-ढाबों पर भी चलाया विशेष अभियान आज मुख्यमंत्री कमलनाथ की आमसभा, कांग्रेस प्रत्याशी के लिए करेंगे वोट की अपील