अलीराजपुर लाइव के लिये सोंडवा से योगेन्द्र राठौड़ की रिपोर्ट- मुख्यमंत्री कप जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 22 नवंबर को खेल परिषद अलीराजपुर में हुआ। जिला कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा, एसपी कार्तिककेयन व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता चौहान मुख्य अतिथि के रुप मे मौजूद रहे। इसमे सभी विकास खंड के छात्रों ने हिस्सा लिया। एकलव्य स्कूल उमराली (सोंडवा) के छात्रों का खास दबदबा रहा। एकलव्य स्कूल के 14 बच्चो ने विभिन्न खेलो मे हिस्सा लिया, जिनमें से 10 बच्चो ने उत्कृष्ठ खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड व सिल्वर मेडल हासिल किए। छह छात्रों का संभाग स्तर हेतु चयन हुआ। कक्षा दसवीं की कुमारी पुजा सोलंकी ने भाला फेंक में जिले मे प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। इनका हुआ संभाग स्तर पर चयन- कक्षा दसवीं की पुजा सोलंकी भाला फेंक प्रथम, कक्षा 9वीं की सरीता सोलंकी लंबी कूद द्वितीय, कक्षा छठवीं की सरमी तोमर द्वितीय, 11वीं की छात्रा अर्चना गणपत कनेश 200 मीटर में द्वितीय, खुमानसिंह सस्तियां भाला फेंक द्वितीय, सुनील रावत लंबी कूद द्विीय। यह सभी बच्चों को कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा ने मेडल देकर सम्मानित किया। बच्चों के साथ खेल शिक्षक मुकेश भिंडे, वास्कले, संध्या भयडिया उपस्थित रहे। संभाग हेतु चयन हो ने पर सहायक आयुक्त जेएस डामोर, प्राचार्य गिरधर ठाकरे, अधीक्षक कारसिंह सोलंकी आदि ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। Post navigation रोजगार के अभाव में मजदूरों का पलायन, गांव के गांव हो रहे खाली 18 माह बाद भी पेटलावद विधायक नहीं दे पाई रायपुरिया पंचायत को कचरा वाहन