पियुष चन्देल अलीराजपुर

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कप का आयोजन जिले के खेल परिसर में किया गया। जिसमें संपूर्ण जिले व ब्लॉक के खिलाडि़यों ने मुख्यमंत्री कप में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। स्वामी विवेकानंद विद्या पीठ के खेल प्रशिक्षक दिनेश खराड़ी ने बताया की मुख्यमंत्री कप में कुल 5 खेलो का आयोजन किया जिसमें कबड्डी, व्हॉलीवॉल, फुटबाल, कराते व कुश्ती आदि खेलों का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद विद्या पीठ ने 5 विधाओं में से कराते विधा में भाग लेकर विद्यालय को 6 स्वर्ण पदक दिलवाएं। जिसमें बालक वर्ग में चेतन बागाराम प्रजापत (40 कि.ग्रा.) ने स्वर्ण पदक, विजय सबलसिंह डावर ने (55 कि.ग्रा.) स्वर्ण पदक, मुकेश बागाराम प्रजापत (55 कि.ग्रा.) ने स्वर्ण पदक एवं पुष्पराज बेथालाल ओहरिया ने व्यक्तिगत काता में भाग लेकर स्वर्ण पदक प्राप्त कीया।
वही बालिका वर्ग में आयूषी धिरेन्द्र सविता (40 कि.ग्रा.) एवं तनिशा दिपसिंह मोरी ( व्यक्तिगत काता) ने स्वर्ण पदक प्राप्त कीया। खेल प्रशिक्षक दिनेश खराड़ी ने बताया की इन खिलाडि़यों का संभाग स्तरीय मुख्यमंत्री कराते कप प्रतियोगिता हेतू चयन हुआ है।इस अवसर पर बॉक्सिंग कोच अजय रिछारिया, जिला खेल अधिकारी  सन्तरा निनामा, कराते कोच प्रदीप कनाड़े, विद्यालय के प्राचार्य समीर कुलकर्णी, समिति सदस्य एवं समस्त शाला स्टॉफ ने खिलाडि़यों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *