जितेन्द्र वाणी, नानपुर संयुक्त माली समाज राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड प्रदेश प्रभारी छोटू टांक एवं प्रदेश कोर कमेटी की पूर्ण सहमति से घनश्याम माली नानपुर को प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट विनोद माली आलोट एवं प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप महाजन बुरहानपुर, अर्जुन माली, नीमच संभाग प्रभारी अनिल गहलोत धार एवं प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों तथा विभिन्न प्रदेशों के पदाधिकारियों इष्ट मित्रों द्वारा बधाई दी गई। प्रदेश वरिष्ठ सलाहकार दादा मोहन लाल माली द्वारा बधाई संदेश में कहा घनश्याम माली के नेतृत्व में समाज व संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। Post navigation निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर मानव सेवा का पुनीत कार्य, शिविर में 195 मरीजो ने लिया लाभ पर्यावरणविद व सामाजिक चिंतक के एन गोविंदाचार्य की अलीराजपुर यात्रा 4 मार्च को, पंचेश्वर मंदिर प्रांगण में देंगे व्याख्यान