भूपेंद्रसिंह नायक, पिटोल माता रानी के दरबार में जमने लगे गरबों के रंग प्रतिवर्षा अनुसार इस बार भी पिटोल में तीन गरबा पंडालों में गरबे हो रहे हैं। तीनों पांडा लो में पिटोल एवं आसपास के ग्रामीण भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर गरबो का आनंद ले रहे हैं। वहीं स्थानीय राधा कृष्ण मंदिर पर नवयुग मंडल द्वारा आयोजित गरबा में भारी संख्या में मातृशक्ति एवं युवा वर्ग के लोग गरबा खेलने आ रहे हैं। राधा कृष्ण मंदिर में पूरे पिटोल नगर के जन सहयोग से गरबा कराया जाता है वहां इस बार राधा कृष्ण मंदिर पर मां म्यूजिकल ग्रुप दाहोद के आर्केस्ट्रा के साथ में गरबे हो रहे हैं। प्रतिवर्ष गरबे ऑडियो केसेट के ऊपर होते हैं। इस बार यहां आर्केस्ट्रा का आयोजन पिटोल के स्थानीय लबाना समाज के सार्वजनिक यूथ मंडल द्वारा आयोजित किया गया है जिसकी में संगीत की धुनों पर गरबा खेलने वालों को आनंद आ रहा है। Post navigation क्या 20 साल से चला आ रहा इतिहास झाबुआ विधानसभा मे दोहराया जायेगा ? नवरात्रि में गरबों की धूम, सार्वजनिक बाल गरबा मंडल ने कन्या पूजन कर किया भोज का आयोजन