कल्याणपुरा से गगन पंचाल की रिपोर्ट कल्याणपुरा के पास आज सुबह बरखेड़ा में मेघनगर बाईक से अपनी पत्नी के साथ तारखेड़ी जा रहे विशाल पिता जगदीश परिहार मेघनगर उम्र 34 साल को एक अज्ञात पिकअप ने टक्कर मार दी थी जिससे पति पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें कल्याणपुरा स्वास्थ्य केंद्र से गम्भीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र रेफर कर दिया गया। जिसमें मृतक विशाल ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया जिसका पोस्टमार्टम झाबुआ जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है बताया गया कि दोनों पति-पत्नी बाईक से सुबह तारखेड़ी हनुमानजी के दर्शन के लिए निकले तो कल्याणपुरा के पास बरखेड़ा में ही अज्ञात पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाईक सवार विशाल परिहार की मौत हो गई और पत्नी मीनाक्षी परिहार भी गम्भीर रूप से घायल हुई है बताया जा रहा है की मृतक के दो बच्चे भी है और अपने माता पिता का अकेला ही सहारा था। पत्नी मीनाक्षी गंभीर रूप से घायल हुई जिसे उपचार हेतु हॉस्पिटल रेफर किया गया ।विशाल की मौत की खबर लगते ही परिजनों एवं नगर में गम का माहौल हो गया। Post navigation माँ तुझे प्रणाम योजना में युवा लेंगे भारत की अन्तरराष्ट्रीय सीमा का अनुभव झाबुआ के खिलाड़ियों में अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जितने का माद्दा, प्रोफेशनल तरीके से दी जाए ट्रेनिंग यह टिप्स किसने दी है देखिए इस खबर में