बुरहान बंगड़वाला, झाबुआ माँ त्रिपुरा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग झाबुआ में 25 सितम्बर दीनदयाल जयंती से 2 अक्टुम्बर गाँधी जयंती के मध्य आत्मनिर्भरता को लेकर महाविद्यालय परिसर में संस्था के चेयरमेन ओम प्रकाश शर्मा एवं प्राचार्य कपिल राठौर के मार्गदर्शन में स्वछता अभियान चलाया | जिसमे छात्र छात्राओं के समूह बनाये गये एवं परिसर के अलग -अलग क्षेत्रों को स्वच्छ किया गया दल क्रमांक 1 प्रभारी शिक्षक स्मिता मेडा एवं छात्राऐ उमा पाल, सपना ने हॉस्पिटल परिसर को स्वच्छ किया दल क्रमांक 2 के प्रभारी शिक्षक जरीना मेडम एवं छात्राऐ कविता भूरिया, सोनू भूरिया ने कॉलेज परिसर को स्वच्छ किया,दल क्रमांक 3 के प्रभारी शिक्षक जाग्रति राठौर, सुनील बुनकर एवं छात्राऐ यामिनी कहार आरती नायक ने महाविद्यालय के बाहर हॉस्पिटल से लेकर विद्यालय के प्रांगण तक को स्वच्छ किया,छात्र छात्राऐ द्वारा परिसर से खरपतवार नष्ट की गई एवं प्लास्टिक की वस्तुऐ को एकत्रित किया गया एवं इस अवसर पर छात्र छत्राओ एवं शिक्षकों ने परिसर को प्रत्येक सप्ताह स्वच्छ करने का संकल्प लिया , एवं संस्था के मनोज सर भी उपस्थित रहे | Post navigation संघलोक सेवा आयोग में 18वीं रेक प्राप्त राधिका गुप्ता ने की एसपी से मुलाकात डेंगू का कहर, होनहार छात्र हितांश की मौत से शहर में पसरा मताम