पियुष चन्देल, अलीराजपुर ==== अलीराजपुर के कांग्रेसी नेता महेश पटेल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी अलीराजपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके पहले पटेल कार्यवाहक अध्यक्ष थे। उल्लेखनीय हैं, की विधानसभा चुनाव में अपने प्रभाव से महेश पटेल ने कांग्रेस को महत्वपूर्ण बढत दिलवा कर विजय दिलाई थी। पटेल की नियुक्ति पर सांसद कान्तिलाल भूरिया, अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल, जोबट विधायक कलावती भूरिया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राधेश्याम डी., ओमप्रकाश राठौर, प्रकाश जैन, एडवोकेट राहुल परिहार, सर्वेश सिसोदिया, चीतल पवार, राजेन्द्र टवली, अमित भाटी, अनूप सोमानी, रवि तंवर, अंकित भाटी, आनंद वाघेला आदि ने बधाइयां दी। ) Post navigation निर्माण एजेंसी की लापरवाही; खुले गड्ढे में गिरी बुजुर्ग महिला,12 टांके लगे खेत में युवक-युवती की लाश मिलने से फैली सनसनी